उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज वाकया प्रकाश में आया है। यहां शिक्षा विभाग में तैनात महिला को फेसबुक पर अनजान व्यक्ति से मित्रता करना बेहद महंगा पड़ा। जालसाजो ने विदेशी चिकित्सक बनकर महिला का विश्वास जीता और उपहार भेजने के बहाने उनसे करीब 58 लख रुपए की भारी भरकम राशि ठग ली।
फेसबुक पर परिचय और विश्वास का खेल
पीड़ित के मुताबिक, इस प्रकरण की शुरुआत साल 2022 में हुई। फेसबुक पर डॉ मारियो नामक एक आईडी से उन्हें दोस्ती का अनुरोध मिला। प्रोफाइल में खुद को ब्रिटेन के एक सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर गाइनोकोलॉजिस्ट बताया गया था। सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह बातचीत धीरे-धीरे व्हाट्सएप तक पहुंच गई जिससे थकने पीड़िता का पूर्ण भरोसा जीत लिया।
उपहार के नाम पर बिछाया गया मायाजाल
ठगी की पटकथा साल 2023 में लिखी गई, जब जालसाज ने महिला को एक सरप्राइज गिफ्ट भेजने का झांसा दिया इसके कुछ दिनों बाद महिला के पास एक फर्जी कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को सीमा शुल्क कस्टम अधिकारी बताते हुए कहां की:
आपका नाम एक कीमती पार्सल आया है।
इसमें विदेशी करेंसी और ज्वेलरी जैसे महंगे सामान है।
पार्सल छुड़ाने के लिए सरकारी शुल्क जमा करना होगा।
इसके बाद कस्टम ड्यूटी और एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग क्लीयरेंस के नाम पर डर दिखाकर अलग-अलग किस्तों से पैसे हटाने का सिलसिला शुरू हुआ।
58 लाख की शपथ और बैंक खातों का दुरुपयोग
शातिर ठगो ने न केवल महिला से 58 लख रुपए हड़पे, बल्कि चालाकी दिखाते हुए उनसे अलग-अलग बैंकों में खाते भी खुलवाए इन खातों का उपयोग संदिग्ध लेनदेन के लिए किया गया जिससे मामला और पेचीदा हो गया।
पुलिसिया कार्रवाई और सुरक्षा परामर्श
धोखाधड़ी का आभास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपराधियों के डिजिटल फुटप्रिंट्स को खाना शुरू कर दिया है।
सावधान रहे सुरक्षित रहे:
. सोशल मीडिया पर किसी भी अपरिचित व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचे।
. अंजन कॉल पर गिफ्ट या लॉटरी के नाम पर कभी भी धनराशि का भुगतान न करें।
. कोई भी सरकारी विभाग अधिकारी फोन पर पैसों की मांग नहीं करता है।
. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत 1930 पर रिपोर्ट करें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
