राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सुभाष प्लेस इलाके का है, जहां सरे आम दिनदहाड़े एक व्यापारी से लाखों की लूट को अंजाम दिया गया।
कैसे हुई वारदात?
47 वर्षीय व्यापारी मंगल सेन चांदनी चौक से कुचा महाजनी से अपना काम निपटाकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया बदमाशों ने डरा-धमका कर उनके पास मौजूद 25 लख रुपए की नकदी छीनी और पलक झपकते ही मौके से रफूचक्कर हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
इस बड़ी लूट के बाद पुलिस महक में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जहां के लिए पुलिस निम्नलिखित कदम उठा रही है:
. CCTV खंगालना: वारदात वाली जगह और आसपास के रास्तों के फुटेज चेक किया जा रहे हैं।
. मुखबिरों का जाल: अपराधियों के सुराग के लिए स्थानीय खबरों तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।
. रूट मैपिंग: बदमाश किस तरफ भागे, इसका पता लगाने के लिए रूट ट्रैक कियाजा रहा है।
20 सड़क पर हुई इस वारदात ने एक बार फिर दिल्ली की कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल्कि तैनाती के साथ सघन चेकिंग अभियान जारी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
