झज्झर पुलिस को डीघल के फाइनेंसर हत्याकांड मे एक बड़ी कामयाबी मिली है।मामले की तफ़्तीस कर रही टीम ने उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में छापेमारी पर मुख्य आरोपी को शिवम को दबोच लिया है।पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
मुख्य घटनाक्रम और कार्रवाई :
. सटीक छापेमारी: पुलिस ने गाज़ियाबाद में दबिश देकर शिवम गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इस जघन्य हत्याकांड में शिवम की सीधी संलिप्तता रही है।
. मेडिकल और रिमांड: गिरफ्तारी के बाद शिवम को झज्जर लाया गया जहां सिविल अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने उसे डिमांड कर लिया है।
. पूछताज जारी: रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही ताकि हत्या की साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगो का सुराग लगाया जा सके।
पुलिस की अगली रणनीति
झज्जर पुलिस अब फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस केस से जुड़े अन्य किरदारों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। आरोपी शिवम से मिल रही जानकारियों के आधार पर कई इलाकों में दाबिश की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
