उत्तराखंड को 2025 तक नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से रन फॉर ओवर्नेस रैली का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
केवल व्यायाम नहीं संकल्प की दौड़ है यह रैली
रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह आयोजना केवल शारीरिक फिटनेस के लिए नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण की नींव है। उन्होंने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा, जब आप यहां से कदम आगे बढ़ाएंगे, तो पूरे प्रदेश में यह कड़ा संदेश जाना चाहिए कि देवभूमि का युवा नशे की बेडियो को तोड़कर जीवन की नई शुरुआत कर रहा है।
नशे को बताया साइलेंट वॉर
नशे के बढ़ते जल पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने से युवा शक्ति के खिलाफ एक साइलेंट पर करार दिया उन्होंने कहा:
. नशा मजाक में शुरू होता है लेकिन परिवार की खुशियां तबाह कर देती है।
. एक बार दलदल में फंसने के बाद वापसी अत्यंत कठिन हो जाती है।
. राज्य की युवा शक्ति को अदृश्य दुश्मन से बचने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
दगड़िया क्लब और युवाओं की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से दगड़िया क्लब की भूमिका परजोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कानून बनाने से नशा खत्म नहीं होगा, इसके लिए सामाजिक जागरूकता अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह इसे एक औपचारिकता ना समझे, बल्कि एक दृढ़ संकल्प के रूप में अपनाए।
नउत्तराखंड अपनी आध्यात्मिकता और ऊर्जावान युवाओं के लिए माना जाता है। यदि हमारे युवा शक्ति सही दिशा में चले, तो हम विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। __ पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने हजारों युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और कई आध्यात्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
