जयेंद्र सिंह राणा को ‘इंदौर रत्न अलंकरण’ से सम्मानित, पर्यावरण और सामाजिक कार्यों में योगदान को मिला सम्मान

India News

इंदौर: सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जयेंद्र सिंह राणा को प्रतिष्ठित ‘इंदौर रत्न अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान द ओपन टेलेंट शो एवं कलाकार कल्याण कोष द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, ईको टूरिज्म और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। जयेंद्र राणा ने वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से प्लास्टिक-फ्री और उर्वरक-फ्री खेती के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया है।

सामाजिक सरोकारों के तहत उन्होंने देशभर में अर्धसैनिक बलों—BSF, CRPF, CISF, SSB और ITBP—के कल्याण से जुड़े मुद्दों को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और राष्ट्रपति तक पहुंचाने का कार्य भी किया है। वीरांगना परिवारों की सहायता और पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान में उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं।

इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेंद्र महंत (पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जीतेन्द्र शिवहरे, विष्णु कुशवाहा, दुष्यंत राणा और पी.एस. राणा सहित अन्य अतिथियों ने जयेंद्र राणा को शुभकामनाएं दीं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद जयेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, ईको टूरिज्म और अर्धसैनिक बलों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर आगे भी सक्रिय रहेंगे और समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य जारी रखेंगे।

What do you feel about this post?

65%
like

Like

22%
love

Love

9%
happy

Happy

4%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *