पत्रकार पर दबंगों का हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

crime Uttarpradesh

गोंडा: जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक पत्रकार पर दबंग द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे अजब निवासी ज्ञान प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह शाहपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाबा कुटी मोड़ के पास गांव के ही निवासी सोनू यादव ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि सोनू यादव ने एक पुराने मुकदमे में समझौता कराने का दबाव बनाते हुए ज्ञान प्रकाश से कहासुनी शुरू कर दी। बात बढ़ने पर आरोपी ने पत्रकार के साथ मारपीट करते हुए मुक्का और थप्पड़ से हमला कर दिया

जान से मारने की दी धमकी

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने परसपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू यादव पुत्र सूरजपाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का बयान

परसपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *