एलपीजी गैस को लेकर चल रहे विवाद

India

हाल ही में सोशल मीडिया पर एलपीजी को लेकर चल रही अफवाहों और न्यूज़ फैलाई जा रही है, जिससे आम जनता परेशान नजर आ रही है। क्योंकि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर यह झूठी न्यूज़ फैलाई जा रही है कि गैस की मात्रा घटाई जाएगी, ताकि अधिक लोगों तक गैस पहुँच सके।

और यह दावा किया जा रहा है कि जो एलपीजी सिलेंडर पहले मिलता था वह 14 किलो का होता था, अब वह घटकर 10 किलो होगा और इसका प्रभाव मूल्यों पर भी नजर आ रहा है। सरकार ने इस बात को लेकर दावा किया है और इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया है कि सरकार द्वारा ऐसी जनता को भ्रमित करने वाली खबर नहीं फैलाई गई है, और न ही एलपीजी गैस की मात्रा को कम करने का कोई दावा किया गया है।

सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि एलपीजी गैस की मात्रा कम करने को लेकर कोई भी योजना नहीं बनाई गई है और यह स्पष्ट किया है कि जनता ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान न दे।

और मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने वार्ता में बताया है कि:
घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है।

और देश में गैस की उपलब्धता बिल्कुल बनी हुई है।

और किसी भी कमी या मात्रा कम करने की योजना जैसी कोई खबर मौजूद नहीं है।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

हालांकि मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर चल रहे विवादों और तनाव के कारण गैस व तेल की सप्लाई पर असर जरूर पड़ा है। इस वजह से बुकिंग व डिलीवरी में देरी की शिकायतें आ रही हैं।

पैनिक बुकिंग में आई कमी

सरकार के अनुसार:
पहले पैनिक बुकिंग करीब 88 लाख के करीब तक पहुँच गई थी। अब वह घटकर 50 लाख आ चुकी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि जनता में घबराहट पैदा हो रही है।

क्या कहीं एलपीजी गैस स्टॉक खत्म हो चुका है?

सरकार के अनुसार यह दावा है कि:
किसी भी एलपीजी डीलर के पास गैस का स्टॉक खत्म नहीं हुआ है और गैस की सप्लाई बिल्कुल सक्रिय है। और जनता को गैस की कमी को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

और जनता के लिए यह सलाह जरूरी निम्न रूप में है:

एलपीजी गैस को लेकर परेशान न हों।

किसी भी झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें।

जरूरत से अधिक एलपीजी गैस बुक न करें।

केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

एलपीजी को लेकर चल रही अफवाहों और 10 किलो एलपीजी जैसी झूठी खबरों को बिल्कुल नकार दें क्योंकि यह पूरी तरह से झूठी खबर फैलाई जा रही है और जनता को भ्रमित किया जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, और अधिक जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *