टैरिफ बढ़ोतरी पर रोक से उपभोक्ताओं को राहत
उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। कल यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही राज्य में बिजली महंगी नहीं होगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने ऊर्जा निगम (UPCL) द्वारा प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को पूरी तरह नामंजूर कर दिया है।
नियामक आयोग का अहम फैसला
आयोग के इस फैसले से मैदानी क्षेत्रों से लेकर दुर्गम पहाड़ों तक जनता को बड़ी राहत मिली है। नियामक आयोग ने साफ कर दिया है कि घरेलू श्रेणी हो या हिमाच्छादित (Snow-bound) क्षेत्र, जनता पर ₹1 का भी अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।
महंगाई के बिच रहत भरा कदम
यूपीसीएल ने दरों में 15-20% की वृद्धि का जो खाका तैयार किया था, उसे आयोग ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए खारिज कर दिया है। विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद का कहना है कि डोमेस्टिक और ईवी के साथ हिमाच्छादित क्षेत्र में किसी तरह से विद्युत दरों में वृद्धि नहीं की गई है ।
आगे की समीक्षा पर टिकी नज़रें
हालाँकि, यह रोक स्थायी नहीं मानी जा रही है। आने वाले समय मे आयोग स्थिति की समीक्षा कर सकता है और जरूरत के अनुसार नया निर्णय लिया जा सकता है। इसलिए उपभोक्ताओं की नजरें अब भविष्य के फैसलों पर टिकी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
