भारतीय किसान यूनियन (भाकियू – टिकैत) ने आज 11 अप्रैल 2026 को अंबाला के नारायणगढ़ समेत पूरे हरियाणा में चक्का जाम करने का बड़ा ऐलानकिया है।
इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य गेहूं खरीद में आ रही तकनीकी दिक्कत और सरकार के जटिल पोर्टल नियमों के खिलाफ आवाज उठाना है।
चक्का जाम का समय और स्थान
. समय: सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक कुल (4 घंटे)
. मुख्य स्थान: अंबाला जिले के नारायणगढ़ मंडी गेट पर मुख्य रूप से जाम लगाया जाएगा इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी जिला स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी है।
किसानों के विरोध के मुख्य कारण
किसान यूनियन के जिला प्रधान सिंगारा सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के अनुसार, किसान निम्नलिखित समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे हैं:
. जटिल पोर्टल प्रणाली: मेरी फसल मेरा -ब्योरा पोर्टल और बैंक खातों से जुड़ी तकनीकी खामियों के कारण किसानों को फसल बेचने और भुगतान पाने में भारी परेशानी हो रही है।
. नई शर्तें: सरकार द्वारा फसल खरीद पर लगाई गई नई शर्ते जैसे बायोमेट्रिक हाजिरी और ट्रैक्टर नंबर प्लेट की अनिवार्यता का किसान बड़ा विरोध कर रहे हैं।
. मुआवजे की मांग: अभी मौसम बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को हुए नुकसान के लिए उचित मुहावरे की मांग की जा रही है।
. MSP कानून: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून बनाने की मांग को फिर से दोहराया गया है।
यातायात पर प्रभाव
इस प्रदर्शन के कारण अंबाला नारायणगढ़ मार्ग और आसपास के प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम की है और कई जगहों पर रूट डायवर्ट भी किया जा सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
