लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार में मिले धोखे और मानसिक प्रताड़ना ने एक युवती को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। मुल्लापुर ढाखा के गांव गहोड के रहने वाली 24 वर्षीय युवती बेअंत कौर ने नहर में छलांग लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
गुरुद्वारे में जाने का कहकर निकली थी घर से
घटनाक्रम के अनुसार, बीती 12 अप्रैल को बेअंत कौर ने अपने परिजनों से कहा कि वह मॉडल टाउन स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब में माता देकने जा रहे हैं जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो चिंतित पिता ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो
फोन किसी राहगीर ने उठाया और बताया कि गांव घवघी के पास एक लड़की नहर में छलांग लगा दी है। जब पिता मौके पर पहुंचे, तो वहां उनकी बेटी का शव बरामद हुआ।
मां ने किया चौकाने वाला खुलासा
बेटी की मौत के बाद घर मे कोहरम मच गया। इस दौरान मनजीत सिंह उर्फ जीत नाम के युवक के कारण तनाव में थी।
. शारीरिक शोषण: आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक और मानसिक ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए थे।
. ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना: आरोपी लगातार उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था।
. धोखा: शादी से मुकरने और लगातार मिल रही धमकियों के कारण बेअंत कौर गहरे अवसाद डिप्रेशन में चली गई थी।
पुलिस की कार्रवाई
परिजनों के बयानो और मां द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर थाना डेहडलो की पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह उर्फ जीत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्दी से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
