हिमाचल मैं पर्यटन और स्वरोजगार से बदलेगी अर्थव्यवस्था सरकार ने बनाया मास्टर प्लान आर.एस. बली …..

Himachal Pradesh

सोलन: हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार पर्यटन को मुख्य आधार बना रही है। सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में आयोजित 78वे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के अध्यक्ष आर.एस.बाली ने सरकार के आगामी विजन को सजा किया।

इको-टूरिज्म और हेलोपोटर्स पर विशेष फोकस

आर.एस. बाली ने बताया कि प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती देने के लिए प्राकृतिक धार्मिक साहसिक और स्वास्थ्य पर्यटन को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने प्रमुख घोषणाएं और अपडेट साझा किया:

. 77 नए इको-टूरिज्म स्थल: नई नीति के तहत प्रदेश में 77 स्थलों को विकसित किया जा रहा है जिससे आगामी 5 वर्षों में 200 करोड रुपए का राजस्व जताने का लक्ष्य है।

. एशियन विकास बैंक की सहायता: पर्यटन विकास के लिए ADB के सहयोग से 2357 करोड रुपए की वृहद योजना को मंजूरी मिल चुकी है।

. कनेक्टिविटी के लिए हेलीपोर्ट: पर्यटकों की पहुंच सुगम बनाने के लिए हर जिले में हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं सुल्तानपुर, रक्कड़, पालमपुर, बसाल ( सोलन) और मनाली सहित कई क्षेत्र में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

हवाई संपर्क और बुनियादी ढांचे का विस्तार

शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से कुल्लू, रिकांगपिओ और चंडीगढ़ के लिए सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट के विस्तार को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके पुनर्वास और पुनर्स्थापना के लिए 3349 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

युवाओं के लिए सरोजगार और ग्रीन एनर्जी

सरकार केवल पर्यटन ही नहीं बल्कि युवाओं के कौशल और पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दे रही है:

  1. राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना: 680 करो रुपए किस योजना से युवाओं को नए अवसर मिलरहे हैं।
  2. ग्रीन स्टेट विजन: अगले दो वर्षों में 500 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित होगी। ग्रीन पंचायत कार्यक्रम के तहत हर पंचायत में 500 किलोवाट के सोलर प्रोजेक्ट लगाए जारहे हैं।

सोलन विकास का उभरता हुआ मॉडल

आर.एस. बाली ने सोलन के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1948 को इसी स्थान पर प्रदेश को ‘हिमाचल प्रदेश’ का मिला था। सोलन में हो रहे विकास कार्यों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया:

. कथेड में वर्ल्ड क्लास : 200 करोड़ की लागत से बन रहे बहुदेशीय अस्पताल का 70% कार्य पूरा हो चुका है।

. सुखाश्रय योजना: जिले की 442 भी सारा बच्चों को 1.87 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है।

. औद्योगिक निवेश: बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) क्षेत्र में 18,415 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जिससे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

सामाजिक संदेश और सम्मान

समारोह के दौरान आर.एस. बाली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और नागरिकों से ‘नशा मुक्ति हिमाचल’ अभियान को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *