दिल्ली में IPL टिकटों की कालाबाजारी का भंड़ाफोड़, पेट्रोल पंप पर बिक रहे थे कॉम्प्लिमेंट्री पास…

Delhi

दिल्ली में IPL टिकटों की कालाबाजारी का भंड़ाफोड़, पेट्रोल पंप पर बिक रहे थे कॉम्प्लिमेंट्री पास और प्राइज टिकट दिल्ली पुलिस ने अरुण जेटली स्टेडियम के पास आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 54 टिकट बरामद हुए, जिसमें डीडीसीए कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका है। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास IPL Ticket की कालाबाजारी (Black Marketing) का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने स्टेडियम के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापा मारकर 54 टिकट बरामद किए गए।

इन 54 IPL टिकटों में से 34 IPL Complimentary Pass और 20 IPL Prize Ticket शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक लंबे समय से इस पेट्रोल पंप के जरिये आईपीएल मैचों के टिकट ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे थे। DDCA कर्मचारी की भूमिका होने की आशंका
IPL Ticket Black करने की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना के आधार पर रेड मारी। छापेमारी के दौरान टिकट बरामद होने से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इसमें Delhi & District Cricket Association (DDCA) के कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस अब टिकट वितरण प्रक्रिया से जुड़े लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस की कार्रवाई, कई लोग हिरासत में

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारकर इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

मौके से कई टिकट बरामद
संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया
पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और टिकट कहां से सप्लाई हो रहे थे। कॉम्प्लिमेंट्री पास की अवैध बिक्री पर सवाल

इस मामले ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं:

कॉम्प्लिमेंट्री पास आखिर बाहर कैसे पहुंचे?
क्या इसमें अंदरूनी मिलीभगत है?
क्या बड़े स्तर पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है?

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *