संगरूर में पत्रकारवार्ता के दाैरान सीएम भगवंत मान ने प्रदेश में ईडी की रेड और बेअदबी कानून पर मुखर होकर अपनी बात रखी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि बेअदबी कानून किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को बेअदबी कानून परवान है लेकिन बादल परिवार को नहीं है।
संगरूर में पत्रकारवार्ता के दाैरान सीएम मान ने कहा कि शपथ से पहले बंगाल जलने लगा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बम धमाके, ईडी रेड से चुनाव की तैयारी करती है।
भाजपा के मानहानि के नोटिसों की हमें कोई परवाह नहीं है। मान ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी दी कि ऐसे हथकंडे बंद करें वरना पंजाबी कड़ा जवाब देंगे। सीएम ने कहा कि नफरत की पैदावार पंजाब में नहीं हो सकती। यहां आपसी भाईचारा मजबूत है, भाजपा के मंसूबे सफल नहीं होंगे।
भाजपा के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे
मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के भाईचारे को तोड़ने के भाजपा के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे और पंजाब के साथ किए जा रहे अन्याय का पंजाबी कड़ा जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब भी चुनाव करीब आते हैं तो भाजपा बम धमाकों, मानहानि के नोटिसों और ईडी की रेड जैसे हथकंडों का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मानहानि के नोटिस भेजकर डराना चाहती है, लेकिन हमें इनकी कोई परवाह नहीं है। मोदी सरकार को अपनी तानाशाही और ऐसे घटिया हथकंडे बंद करने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वहां शपथ ग्रहण से पहले ही हिंसा का माहौल बना दिया गया है। पूरा बंगाल जल रहा है। सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, यहां हर तरह के बीज बोए जा सकते हैं, लेकिन नफरत की पैदावार यहां कभी नहीं हो सकती।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है और दिल्ली की सत्ता पंजाब के साथ जो अन्याय कर रही है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
