विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड के मदरसों में चलेगा “माँ के नाम एक पेड़” अभियान

Uttarakhand

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी मदरसों में “माँ के नाम एक पेड़” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा मातृसम्मान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देना है। बोर्ड के निर्देशानुसार सभी मदरसों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय समुदाय के लोग इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करेंगे।मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। “माँ के नाम एक पेड़” अभियान के माध्यम से न केवल प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना भी मजबूत होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘वन महोत्सव’, ‘हरेला’ और विभिन्न वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। मदरसा बोर्ड का यह अभियान भी उसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।बोर्ड ने सभी मदरसों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को सफल बनाने की अपील की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *