Tuesday, March 3, 2026
23.5 C
Delhi

सब्जी वालों पर बुलडोजर चलवाना पड़ा भारी… ACP दिनेश से वापस लिया गया ट्रैफिक इंचार्ज का चार्ज, जानें कौन

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में हरियाणा पुलिस के एसीपी दिनेश कुमार जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर बैठकर सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं की सब्जी हटवाते हुए दिखाई दे रहे थे। उनका ऐसा करना अब भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर हरियाणा पुलिस किरकिरी होने के बाद अब उनपर कार्रवाई की गई है। एसीपी दिनेश से ट्रैफिक इंचार्ज का चार्ज वापस ले लिया गया है। उन्हें अब जिला हैडक्वार्टर पर तैनात कर दिया गया है। बता दे कि उन्होने पटेल नगर के पास जेसीबी से सड़क पर सब्जी बेचने वालों को हटाया था। सोशल मीडिया पर जब ये वीडियो वायरल हुई तो डीजीपी हरियाणा ने भी एक्स पर घटना के संदर्भ में पोस्ट किया था।

डीजीपी ओपी सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि बहादुरगढ़ में सब्ज़ी वाले को सड़क से हटाने की कार्रवाई पर मैंने डीसीपी बहादुरगढ़ और सीपी झज्जर से बात की है। एसीपी दिनेश अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर है। दर्जनों मेडल जीतकर खेल कोटे से पुलिस में भर्ती हुए हैं। उनके सामने सड़क को सड़क रखने का काम था। जो मिला उसी से अतिक्रमण हटाने लगे। जब सब्ज़ी की टोकरी पर बुलडोजर चले तो कहानी तो बननी ही थी। मैंने सीपी कौ कहा है कि फील्ड ऑफ़िसर्स को कैमरे से भरे वातावरण में अपना काम सावधानी से करने की ट्रेनिंग दिलाएं। पुलिस का काम ही कुछ ऐसा है: मुख़्तसर सी ज़िन्दगी के अजीब से अफ़साने हैं, यहां तीर भी चलाने हैं और परिंदे भी बचाने हैं!

बता दें कि दिनेश कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज हैं। वो देश के लिए कई मेडल जीत चुके हैं। फिलहाल वे बहादुरगढ़ में एसीपी के पद पर कार्यरत थे और उन्हें शहर का ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन उनसे अब ये चार्ज वापस ले लिया गया है। उनके सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आते रहते हैं जिसमें वो अक्सर सड़कों पर स्वयं ट्रैफिक जाम खुलवाते हुए अक्सर देखे जाते हैं। मगर इस बार उनका तरीका लोगों को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से उनसे उनका चार्ज वापस ले लिया गया।

दरअसल बहादुरगढ़ में जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इसलिए एसीपी दिनेश कुमार अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे बैठे सब्जी वालों पर बुलडोजर चलवा दिया। वीडियो में सब्जी बेचने वाले लोग जेसीबी मशीन के सामने हाथों से सब्जियां उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एसीपी सब्जी बेचने वाली एक महिला को फटकार लगाते हुए भी साफ दिखाई दे रहे हैं।

Hot this week

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: 3 साल से फरार शूटर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार

चंडीगढ़/वॉशिंगटन: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को एक और बड़ा झटका...

उद्योगपति सहित दो लोगों पर मामला दर्ज, जानें क्यों हुई कार्रवाई

मंडी गोबिंदगढ़: सुधीर कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी ऊंचा...

कंगना रानौत को किसान आंदोलन विरोधी पोस्ट पर अब पछतावा, जानें कोर्ट में क्या हुआ?

शिमला/चंडीगढ़: 2024 के लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की मंडी...

बिल्डर की दादागिरी पर डीएम सविन का डंडा, शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड, जब्त किया हथियार

दीपावली के अवसर पर सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी...

Topics

उद्योगपति सहित दो लोगों पर मामला दर्ज, जानें क्यों हुई कार्रवाई

मंडी गोबिंदगढ़: सुधीर कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी ऊंचा...

कंगना रानौत को किसान आंदोलन विरोधी पोस्ट पर अब पछतावा, जानें कोर्ट में क्या हुआ?

शिमला/चंडीगढ़: 2024 के लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की मंडी...

उद्योगपति सुधीर विंडलास को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

देहरादून। लगभग दो साल से जेल में बंद देहरादून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img