लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: 3 साल से फरार शूटर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार

Punjab

चंडीगढ़/वॉशिंगटन: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को एक और बड़ा झटका लगा है। गैंग का कुख्यात शूटर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिकी एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले तीन साल से फरार था और दुबई के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका पहुंच गया था, जहां से वह गैंग की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां संचालित कर रहा था।

पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (AGTF) ने इंटरपोल और अमेरिकी जांच एजेंसियों के साथ मिलकर जग्गा के ठिकाने और नेटवर्क का पता लगाया। साझा कार्रवाई के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। अब उसके भारत प्रत्यर्पण (हवालगी) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों ने जग्गा की गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना भारत को दे दी है। जल्द ही सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे भारत भेजा जाएगा, जहां उसके खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि जग्गा का नाम जोधपुर के चर्चित वासुदेव इसरानी हत्याकांड में भी सामने आया था। उसे इस केस में आरोपी बनाया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह देश से फरार हो गया था। दुबई पहुंचने के बाद उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से हाथ मिला लिया था और वहीं से गैंग के विदेशी संपर्क और नेटवर्क को मज़बूत करने का काम कर रहा था।

अधिकारियों का कहना है कि जग्गा की गिरफ्तारी से बिश्नोई गैंग की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और कई पुराने मामलों की कड़ियां अब खुल सकती हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *