केंद्रीय रिजर्व पुलिस में सिग्नल के कार्मिकों को पेंशन जाते समय लगभग 10 से 12 लाख रुपये की कटौती का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही मूल वेतन में भी भारी कटौती की जा रही है, जिससे कि कार्मिकों में निराशा की भावना के साथ-साथ भारी असंतोष है। बल के सदस्यों द्वारा माननीय महानिरीक्षक (संचार) एवं अन्य उच्च अधिकारियों से इस संदर्भ में गुहार भी लगाई गई, पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हमारे संवाददाता से बात करते हुए अरुण कुमार राणा, Ex सब इंस्पेक्टर रेडियो ऑपरेटर ने बताया कि इस सारी कटौती की शुरुआत DoPT के पूर्व में निकले एक आदेश के आधार पर की जा रही है, जिसमें निर्देश दिए गए थे कि ACP/MACP के लाभ date of initial appointment (प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि) से दिए जाएं।
परन्तु सिग्नल में पूर्व से ही इस लाभ की गणना (ऐसे कार्मिक जो GD से सिग्नल में NK/RO एवं 10/10/1997 के बाद से HC/RO पद पर रिमास्टर होने के बाद) से ही की जाती थी और इसी आधार पर वेतन एवं अन्य भत्तों का निर्धारण किया जाता था। सिग्नल कैडर में ये व्यवस्था DoPT आदेशानुसार ही लागू की गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि जो कार्मिक CT/GD से NK/RO या HC/RO में रिमास्टर होने उपरांत जिस तिथि से कार्मिक रिमास्टर हुए हैं, उसी DATE को ही INITIAL DATE OF APPOINTMENT (प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि) माना जाता रहा है।
उपरोक्त कटौती के संदर्भ में सिग्नल बटालियनों में भी मतभेद है। वर्तमान में यह कटौती कुछ ही सिग्नल बटालियनों द्वारा की जा रही है। इससे यह प्रतीत होता है कि कुछ अफसर अपनी मनमर्जी से यह कर रहे हैं और पेंशन जा रहे कार्मिकों में असंतोष की भावना पैदा कर रहे हैं, साथ ही मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जो कि सरासर अन्याय है।
माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से निवेदन है कि सिग्नल कार्मिकों के साथ हो रहे अन्याय को मद्देनजर रखते हुए महानिदेशक महोदय CRPF को उचित निर्देश देकर पेंशन जा रहे कार्मिकों और उनके परिवारों को न्याय/राहत दिलाने का कष्ट करें।
अरुण कुमार राणा
Ex सब इंस्पेक्टर रेडियो ऑपरेटर CRPF
Mbl no 9697512308
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
