Tuesday, March 3, 2026
23.5 C
Delhi

दिल्ली दंगा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, 31 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम समेत अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि अब इस मामले में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 31 अक्टूबर तय की है और तब तक दिल्ली पुलिस को अपना जवाब हर हाल में दाखिल करने का निर्देश दिया है।

नई दिल्लीः दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी उमर खालिद , शरजील इमाम और अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि जब पिछली तारीख पर पुलिस को जवाब दाखिल करने का पर्याप्त समय दिया गया था, तो फिर अब तक जवाब क्यों दाखिल नहीं किया गया? सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि पिछली सुनवाई के दौरान उसने स्पष्ट रूप से कहा था कि सोमवार को मामले की सुनवाई होगी। अदालत ने सवाल किया कि जब याचिकाकर्ता पहले ही 5 साल जेल में बिता चुके हैं, तब भी पुलिस की ओर से जवाब दाखिल न करना बेहद गंभीर लापरवाही है।

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

अदालत ने कहा कि अब इस मामले में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 31 अक्टूबर तय की है और तब तक दिल्ली पुलिस को अपना जवाब हर हाल में दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह मामला पहले भी सुप्रीम कोर्ट में उठ चुका है। दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी जमानत याचिकाएं 2 सितंबर को खारिज कर दी गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था।

यह मामला वर्षों से है लंबित

हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक कोई जवाब पेश नहीं किया गया, जिससे अदालत ने नाराजगी जाहिर की। अदालत ने साफ कहा कि यह मामला वर्षों से लंबित है। याचिकाकर्ता पहले से ही लंबे समय से जेल में हैं, इसलिए अब इस पर निर्णायक सुनवाई जरूरी है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि विरोध या प्रदर्शन के नाम पर साजिशन हिंसा को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने माना था कि दंगों की घटनाएं योजनाबद्ध थीं, जिनका उद्देश्य समाज में विभाजन और अशांति फैलाना था।

हाईकोर्ट ने उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, मोहम्मद सलीम खान, शिफा-उर-रहमान, अतर खान, अब्दुल खालिद सैफी और शादाब अहमद की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। वहीं, एक अन्य आरोपी तसलीम अहमद की याचिका भी 2 सितंबर को अलग बेंच ने खारिज की थी।

Hot this week

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: 3 साल से फरार शूटर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार

चंडीगढ़/वॉशिंगटन: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को एक और बड़ा झटका...

उद्योगपति सहित दो लोगों पर मामला दर्ज, जानें क्यों हुई कार्रवाई

मंडी गोबिंदगढ़: सुधीर कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी ऊंचा...

कंगना रानौत को किसान आंदोलन विरोधी पोस्ट पर अब पछतावा, जानें कोर्ट में क्या हुआ?

शिमला/चंडीगढ़: 2024 के लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की मंडी...

बिल्डर की दादागिरी पर डीएम सविन का डंडा, शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड, जब्त किया हथियार

दीपावली के अवसर पर सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी...

Topics

उद्योगपति सहित दो लोगों पर मामला दर्ज, जानें क्यों हुई कार्रवाई

मंडी गोबिंदगढ़: सुधीर कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी ऊंचा...

कंगना रानौत को किसान आंदोलन विरोधी पोस्ट पर अब पछतावा, जानें कोर्ट में क्या हुआ?

शिमला/चंडीगढ़: 2024 के लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की मंडी...

उद्योगपति सुधीर विंडलास को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

देहरादून। लगभग दो साल से जेल में बंद देहरादून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img