हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती: HSSC ने PMT के लिए जारी की 5 गुना अतिरिक्त उम्मीदवारों की सूची

Haryana

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Haryana Staff Selection Commission ने पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) हेतु 5 गुना अतिरिक्त अभ्यर्थियों की नई सूची जारी कर दी है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की। आयोग के मुताबिक पहले 17 अप्रैल 2026 को 15 गुना उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, लेकिन पीएमटी के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति और अन्य प्रशासनिक कारणों को देखते हुए अब अतिरिक्त उम्मीदवारों को मौका देने का फैसला लिया गया है।

यह निर्णय विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कैटेगरी नंबर 01 (मेल कांस्टेबल GD) और कैटेगरी नंबर 03 (मेल कांस्टेबल GRP) के पदों के लिए लिया गया है। आयोग का कहना है कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में उम्मीदवारों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

HSSC द्वारा जारी सूची में चयनित उम्मीदवारों के नाम CET रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शामिल किए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आगामी भर्ती प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए पूरी तैयारी बनाए रखें।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

आयोग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि योग्य उम्मीदवारों को पूरा अवसर मिल सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *