Tuesday, March 3, 2026
23.5 C
Delhi

उद्योगपति सुधीर विंडलास को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

देहरादून। लगभग दो साल से जेल में बंद देहरादून के जाने माने उद्योगपति सुधीर विंडलास को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी। जमीनों के गोरख धंधे के मामले में सीबीआई ने 21 दिसंबर 2023 को सुधीर विंडलास और उनके कई सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इधऱ, हाईकोर्ट में जमानत की याचिका निरस्त होने के कारण उद्योगपति सुधीर विंडलाज के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

यह है प्रकरण

उद्योगपति के ऊपर देहरादून में सरकारी और निजी जमीन पर धोखाधड़ी से कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज किए थे, जिनकी जांच बाद में सीबीआई को सौंपी गई थी। जनवरी 2022 में दर्ज मुकदमो में यह आरोप था कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीनों पर कब्जा किया गया, जिसमें मृत व्यक्तियों को जीवित दिखाकर और कर्मचारियों को उनके स्थान पर खड़ा करके धोखाधड़ी की गई।

सीबीआई ने इस मामले में सुधीर विंडलास और उनके कई साथियों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत इस मामले की जांच कर रहा है और उसने कुछ संपत्तियों को जब्त भी किया है। सुधीर विंडलास की जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी थी।

राजपुर में सरकारी और निजी जमीन पर कब्जा करना और धोखाधड़ी करना। फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके और मृत व्यक्तियों को जीवित दिखाकर जमीन पर कब्जा किया गया। इस प्रकरण में सबसे पहले देहरादून पुलिस ने जांच की, लेकिन बाद में उत्तराखंड सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

सीबीआई ने 21 दिसंबर 2023 को सुधीर विंडलास और उनके कई सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है और उसने कुछ अचल संपत्तियों को जब्त भी किया है। सुधीर विंडलास की कई जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी।

Hot this week

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: 3 साल से फरार शूटर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार

चंडीगढ़/वॉशिंगटन: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को एक और बड़ा झटका...

उद्योगपति सहित दो लोगों पर मामला दर्ज, जानें क्यों हुई कार्रवाई

मंडी गोबिंदगढ़: सुधीर कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी ऊंचा...

कंगना रानौत को किसान आंदोलन विरोधी पोस्ट पर अब पछतावा, जानें कोर्ट में क्या हुआ?

शिमला/चंडीगढ़: 2024 के लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की मंडी...

बिल्डर की दादागिरी पर डीएम सविन का डंडा, शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड, जब्त किया हथियार

दीपावली के अवसर पर सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी...

Topics

उद्योगपति सहित दो लोगों पर मामला दर्ज, जानें क्यों हुई कार्रवाई

मंडी गोबिंदगढ़: सुधीर कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी ऊंचा...

कंगना रानौत को किसान आंदोलन विरोधी पोस्ट पर अब पछतावा, जानें कोर्ट में क्या हुआ?

शिमला/चंडीगढ़: 2024 के लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की मंडी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img