हिमाचल प्रदेश राज्य आयोग ने टीजीटी के 425 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम किया जारी।
हिमाचल प्रदेश में राज्य चयन आयोग, हरिमपुर ने टीजीटी के 425 पदों के लिए आयोजित कम्प्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 12 से 2० जनवरी के बीच आयोजित की गयी थी। आयोग को इस भर्ती के कुल 44,155 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमे से सभी को प्रारंभिक रूप से स्वीकार किया गया। परीक्षा में 38,220 अभ्यथियों ने भाग लिया, जबकि 5 ,935 अभ्यथी अनुपस्थित रहे, आयोग द्वारा निर्धारित अनुपात के आधार पर कुल 632 को अगली प्रक्रिया यानि दस्तावेज सत्यापन के लिएअस्थाई रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
16 अप्रैल से दस्तावेज का सत्यापन
इन चयनित अभ्यथियों का दस्तावेज सत्यापन 16 अप्रैल से सुबह 10 बजे से आयोग परिसर, हमीरपुर में किया जायेगा।
अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रणाम पत्र, दो सेट सुपरमाणित प्रतियां, एक पहचान पत्र और आवेदन
पत्र की कॉपी साथ लेन के निर्देश दिए गए है । निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने वाले अभ्यथियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जायेगा और उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जायेगा।
क्या कहा सचिव ने
राज्य चयन आयोग हरिमपुर के डॉ विक्रम महाजन ने बताया की सत्यापन का शेडूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा तथा अभर्थियों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया
जायेगा। डाक द्वारा कॉल लेटर नहीं भेजा जायेगा। राज्य आयोग के सचिव ने बताया की पूरी
प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ की गयी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
