मंडी सिया हत्याकांड पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती अब होगी मानसिक जांच ….

Himachal Pradesh

मंडी (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोपालपुर में 19 वर्षीय छात्रसिया गुलरिया की निर्णय हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है पुलिस डिमांड के दौरान मुख्य आरोपी की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी की मानसिक स्थिति पर पुलिस की नजर

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि आरोपी का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और जांच के मद्देनजर आरोपी की मानसिक स्थिति की भी गहन जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के वक्त उसकी मानसिक स्थिति क्या थी।

गमगीन माहौल में हुआ सिया का अंतिम संस्कार

मंगलवार को सिया का अंतिम संस्कार उसके पैतृक में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ। चचेरे भाई दिव्यांश ने उसे मुखाग्नि दी। परिवार में मातम पसरा हुआ है; सिया की तीन अन्य बहनें है जो इस घटना के बाद से गहरे सदमे में है। पूरा इलाका इस जघन्य अपराध से आक्रोशित है और दुखी
है।

जांच का वीडियो आया सामने

पुलिस को प्राथमिक जांच में कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं:

. हत्या का हथियार: पुलिस ने वारदात में इस्तमाल किया गया ‘ बरामद कर लिया या है।

. संयोजित मंशा: जांच से पता चला है कि आरोपी काफी समय से अपने हाथ ले कर घूमता था।

. चश्मदीद गवाह: पुलिस के हाथ एक महिला प्रत्यकदर्शी लगी है। माना जा रहा है कि इस महिला की गवाही कोर्ट में आरोपी को सजा दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

हमले का वीडियो आया सामने

हत्या को अंजाम देने के बाद, जब स्थानीय युवाओं ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी दराट से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *