नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की साउथ-वेस्ट जिला साइबर पुलिस ने एक ऐसे ठग को दबोचा है, जिसने प्यार और शादी का नाटक रचकर देशभर की सैकड़ो महिलाओं की जिंदगी और जमापूंजी से खिलवाड़ किया। आनंद कुमार नाम का यह आरोपी फर्जी प्रोफाइल बनाकर अब तक 500 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बन चुका है और करीब 2 करोड रुपए की ठगी कर चुका है।
डॉक्टर से लेकर प्रोड्यूसर तक पहचान बदलने में था माहिर
35 वर्षीय आनंद कुमार मूल रूप से पश्चिम बंगाल (24 परगना नॉर्थ) का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि वहां बेहद शातिर तरीके से अपनी पहचान बदलता था। वह डेटिंग और मेट्रोमोनियल ऐप पर खुद को कभी डॉक्टर कभी फिल्म प्रोड्यूसर तो कभी वकील या बड़ा बिजनेसमैन बताता था।
उसने वैभव अरोरा, डॉ. रोहित बहल और तरुण जैसे कई फर्जी नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बना रखे थे।
ठगी का मॉडल ऑपरेंडी: कैसे फंसाता था जाल में?
- संपर्क: डेटिंग एप्स पर महिलाओं से दोस्ती करना।
- विश्वास: शादी का वादा और मीठी बातों से भरोसा जीतना।
- इमोशनल ब्लैकमेल: कुछ समय बाद मेडिकल इमरजेंसी या बिजनेस में भारी नुकसान का झूठा ड्रामा रचा।
- वसूली: भावनात्मक दबाव डालकर पैसे ऐड ना और फिर प्राइवेट फोटो/वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना।
- गायब होना: जब पीड़िता पैसे मांगती, तो वहां सिम कार्ड बदल देता है या खुद की मौत की झूठी खबर फैला देता था।
बरामगी और डिजिटल सबूत
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और संपत्ति बरामद की है:
. 4 स्मार्टफोन और 8 एक्टिव सिम कार्ड
. 3 डेबिट कार्ड
. 9 सोने के आभूषण (ठगी की रकम से खरीदे गए)
. ऑनलाइन गेमिंग का शौक: ठगी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा आरोपी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और लग्जरी लाइफ़स्टाइल पर खर्च कर दिया।
एक शिकायत ने खोल दी पोल
इस पूरे ग्रहों का भंडाफोड़ तब हुआ जब दिल्ली की एक महिला ने साउथ-वेस्ट साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि ‘वैभव अरोड़ा’ नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की और मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर ₹7 लाख रुपए ठग लिए पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने संपर्क काट दिया। और उसे अपनी मौत की फर्जी जानकारी दी ।
जब पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा किया तो कड़ियां जुड़ती गई और आनंद कुमार पुलिस के हफ्ते चढ़ गया।
साइबर सुरक्षा के लिए सुझाव
सावधान रहें: किसी भी अजनबी से सोशल मीडिया पर बात करते समय अपनी निजी जानकारी साझा ना करें। अगर कोई अचानक पैसों की मांग करें, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और मामले की रिपोर्ट करें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
