सोनीपत: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया एक बार फिर अपने शख्त तेवरों के कारण चर्चा में है। सोनीपत के राई क्षेत्र में युवाओं में बढ़ते नशे के चलन पर लगाम लगाने के लिए रेणु भाटिया ने खुद कमान संभाली। बिना किसी अधिकारीक तामझाम के वे स्वयं कार चलाकर राठधाना रोड स्थित यूनिवर्सिटी के पास बने शराब के ठेकों और नामी क्लबो पर छापेमारी करने पहुंच गई।
पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, सूचना लीक होने का आरोप
महिला आयोग की अचानक कार्रवाई से स्थानीय पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आरोप लगाए कि उनकी रेड की सूचना पुलिस विभाग के किसी व्यक्ति ने पहले ही लीक कर दी थी।
भाटिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सूचना लीक होने की वजह से वे उसे मुख्य लक्ष्य (टारगेट) तक नहीं पहुंच सकी, जिसकी उन्हें पुख्ता शिकायत मिली थी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य में खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यहां अभियान आगे भी जारी रहेगा।
छापेमारी के दौरान के मुख्य बिंदु:
. युवाओं का जमावड़ा: रेड के दौरान यूनिवर्सिटी के आसपास सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में युवक शराब का सेवन करते पाए गए।
. अवैध गतिविधिया: शिक्षण संस्थानों के पास इस तरह खुलेआम शराब परोसने और पीने को लेकर आयोग ने सख्त रुख अपनाया है।
. गोपनीयता पर सवाल: रेड की जानकारी लीक होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।
बच्चों के भविष्य को बचाना हमारी प्राथमिकता
मिडिया से बात करते हुए रेणु भाटिया ने कहा:
मुझे शिक्षण संस्थानों के पास चल रहे इन क्लबों और ठेकों के खिलाफ लगातार शिकायते मिल रही थी। युवक पीढी नशे की गर्त में जा रही है। भले ही आज सूचना लीक होने से कुछ लोग बच गए हो, लेकिन इस मिशन को जल्द ही दोबारा और अधिक सख्ती से अंजाम दिया जाएगा।
निष्कर्ष
सोनीपत के राई और राठधाना रोड पर हुई इस कार्रवाई न ने साफ कर दिया कि महिला आयोग अब केबल दफ्तर तक सीमित नहीं है। रेणु भाटिया का खुद गाड़ी चला कर ग्राउंड जीरो पर उतरना प्रशासन के लिए कड़ा संदेश है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
