पिथौरागढ़ पुलिस ने जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई की है। थाना जाजरदेवल पुलिस ने खांकर तिराहा क्षेत्र में छापेमारी कर ढाबे की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने और परोसने वाले दुकान संचालक दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे सौरभ बहादुर को भी गिरफ्तार किया गया और उसका वाहन सीज कर दिया गया।
इधर, अस्कोट पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कमल पाल को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। जनपदभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 79 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
