उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित संस्था लाइवलीहुड द्वारा विकासखंड मिहींपुरवा स्थित ढलुवा मंदिर के निकट ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं बलहा विधायक सरोज सोनकर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 50 विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित की। इस अवसर पर विधायक सरोज सोनकर ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विधायक ने संस्था के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिक से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाए, ताकि प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ युवाओं को मिल सके और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत मिहींपुरवा के अध्यक्ष, सेंटर मैनेजर नसीम खान, प्रशिक्षक कैंसर जहां, सीमा गौर, अमन कुमार, जिला कौशल प्रबंधक रवि पाठक, कौशल विकास विभाग से भानु प्रताप सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
