चिंतपूर्णी मंदिर के सुगम दर्शन पास में डिजिटल फर्जीवाड़े का खुलासा, 80 संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच शुरू

Uttarakhand

ऊना: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन पास व्यवस्था में डिजिटल भुगतान से जुड़े कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सॉफ्टवेयर रिकॉर्ड की जांच के दौरान एक ही ट्रांजेक्शन आईडी और एक ही मोबाइल नंबर से कई भुगतान दर्ज मिलने पर मंदिर प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

19 जून के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

मंदिर अधिकारी संजीव कुमार की शिकायत के अनुसार, 19 जून के डिजिटल भुगतान रिकॉर्ड की जांच के दौरान कई संदिग्ध लेनदेन सामने आए। जांच में पाया गया कि कई एंट्री में एक ही ट्रांजेक्शन आईडी और मोबाइल नंबर का बार-बार इस्तेमाल दिखाया गया, जबकि सामान्य डिजिटल भुगतान प्रणाली में ऐसा संभव नहीं माना जाता। प्रारंभिक जांच में करीब 80 डिजिटल ट्रांजेक्शन संदिग्ध पाए गए हैं।

साइबर एंगल से हो रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए चिंतपूर्णी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब डिजिटल रिकॉर्ड, भुगतान डेटा और संबंधित सॉफ्टवेयर की साइबर जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला तकनीकी खामी का है या सुनियोजित डिजिटल वित्तीय फर्जीवाड़े का।

एसपी ऊना का बयान

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि सभी डिजिटल रिकॉर्ड और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अनियमितता की वास्तविक वजह क्या है और इसमें कौन-कौन शामिल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *