रिपोर्ट: राधेश्याम मिश्र
जिले में बढ़ती जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कई अहम मुद्दों पर तत्काल समाधान की मांग उठाई।
सपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कमी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। नेताओं ने कहा कि प्रीपेड मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
ज्ञापन में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। सपा नेताओं का कहना है कि जिले में बढ़ते अपराधों से लोगों में डर का माहौल है। वहीं किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया गया कि गेहूं की सरकारी खरीद केंद्रों पर सही तरीके से नहीं हो रही, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही मक्का खरीद के लिए कोई केंद्र न होने से किसान अपनी उपज का उचित दाम नहीं पा रहे हैं।
इसके अलावा बैंकों में नकदी की कमी को भी गंभीर समस्या बताया गया। नेताओं ने कहा कि इससे आम नागरिकों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
सपा नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जिले में व्यापक स्तर पर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, संजय विद्यार्थी, सरफराज हुसैन सोनू, राजेश यादव, शमीम अच्छन, गणेश पांडेय, सुरेंद्र पासवान और जावेद अख्तर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में अखिलेश यादव और डिंपल यादव लगातार जन मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं, जिसके चलते जिलों में भी पार्टी कार्यकर्ता जनहित के सवालों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
