बड़े मंगल पर भक्ति, सेवा और समर्पण का संगम भंडारों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन…

Uttarpradesh

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर राजधानी लखनऊ में जगह-जगह भंडारों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर भंडारों में भाग लिया और प्रसाद वितरण किया।

डॉ. नीरज सिंह ने वितरित किया प्रसाद

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह, जोपलिंग रोड स्थित दैनिक जागरण चौराहा के पास जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया और बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बड़े मंगल की परंपरा लखनऊ की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का अहम हिस्सा है, जो सामाजिक समरसता, सेवा और जनसहभागिता का संदेश देती है।

आनंद द्विवेदी ने भी किया सेवा कार्य

वहीं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में राकेश श्रीवास्तव द्वारा आयोजित भंडारे में सहभागिता की। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की पूजा सेवा, समर्पण और लोककल्याण की प्रेरणा देती है।

शहर में दिखा भक्ति का माहौल

इसके अलावा आनंद द्विवेदी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों द्वारा आयोजित भंडारों में भी पहुंचकर सेवा कार्यों में भाग लिया। बड़े मंगल के अवसर पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *