शादी की खुशियां मातम मे बदली राजधानी के गोकुलपुर थाना क्षेत्र में शादी की तैयारी चल रही थीं। 21 वर्षीय पीड़िता के घर में जल्द शहनाई बजने वाली थी, लेकिन 14 अप्रैल को दोपहर एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। इंदिरा विहार इलाके में एक सरफिरे युवती ने दुल्हन बनने जा रही लड़की पर तेजाब से हमला कर दिया। हमले के बाद घर में कोहराम मच गया और घायल युवती को (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्या है पूरा मामला? (वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप)
पुलिस की शुरुआती जांच में जो खुलासा हुआ है, वह किसी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। पुलिस के मुताबिक:
. एक ही लड़के से प्यार: आरोपी लड़की उसी लड़के से प्यार करती थी, जिससे पीड़िता की शादी तय हुई थी। .
.शादी रोकने की साजिश: आरोपी लड़की किसी भी कीमत पर इस विवाह को रोकना चाहती थी।
. खौफनाक इंतकाम: जब उसे लगा कि वह शादी नहीं रोक पाएगी, तो उसने दुल्हन के चेहरे को ही निशाना बनाने की साजिश रची और उस पर तेजाब फेंक दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
गोकुलपुरी थाना पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी युवती को दबोच लिया।
पुलिस का बयान: आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह दूल्हे से प्रेम करती थी और इस शादी से नाखुश थी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
अस्पताल में पीड़िता की स्थिति
पीड़ित युवती का इलाज जारी है। तेजाब के हमले से वह काफी सहमी हुई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं, वहां अब सन्नाटा और दहशत का माहौल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
