मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग, सीएम रेखा गुप्ता ने गडकरी को लिखा पत्र

Delhi

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दक्षिण दिल्ली की महत्वपूर्ण मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) घोषित करने और इसके विकास की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि करीब 8.8 किलोमीटर लंबी मांडी रोड दिल्ली-एनसीआर का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क मार्ग है। यह महरौली-गुरुग्राम रोड (NH-148A) को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ती है और दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद के बीच यातायात को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

रेखा गुप्ता ने बताया कि UTTIPEC की गवर्निंग बॉडी ने वर्ष 2023 में आयोजित बैठक में मांडी रोड के चौड़ीकरण और व्यापक विकास के प्रस्ताव का समर्थन किया था। मौजूदा और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए इस सड़क को एनएचएआई के दायरे में लाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर इसके विकास के लिए एकीकृत योजना तैयार की जाए। उनका कहना है कि इससे सड़क का समयबद्ध उन्नयन होगा, यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी के साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *