मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात उन्होंने चार धाम यात्रा के लिए व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की 100% आपूर्ति बनाए रखने और आपदा राहत के लिए अतिरिक्त 5% आवंटन का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में भेंट कर उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदाजन्य संवेदनशीलता की दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्यतः पर्यटन पर आधारित है इसमें धार्मिक तीर्थ स्थल एवं साहसिक पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है सांस्कृतिक पहचान एवं आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार है।
उन्होंने अवगत कराया कि राज्य में अप्रैल से नवंबर तक संचालित होने वाली चार धाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है जिसे व्यावसायिक एलजी की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
इस अवधि में राजा को लगभग 9,67,949 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तुत सभी प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन प्रदान किया था राज्य के हितों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
