मालधन चौड़ क्षेत्र में घटना के बाद दहशत, वन विभाग ने शुरू की गश्त….

Uttarakhand

रामनगर | रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल

रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड़ क्षेत्र में एक महिला पर गुलदार के हमले से हड़कंप मच गया। खेत में घास काट रही महिला पर अचानक हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम देवपुरा मालधन चौड़ नंबर 4 निवासी चंद्रपाल की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी मंगलवार दोपहर घर के पास खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद परिजन और अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और शोर मचाया, जिससे गुलदार महिला को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

घटना की पुष्टि करते हुए आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि घायल महिला का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

रेंजर ने यह भी जानकारी दी कि गुलदार को पकड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी जा रही है।

वन विभाग की टीम इलाके में लगातार निगरानी कर रही है, वहीं ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *