PM मोदी की अपील से प्रेरित होकर BJP प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने अपनाई साइकिल…

Uttarakhand

प्रधानमंत्री की अपील का दिखा असर, प्रवक्ता ने गैराज में खड़ी की कार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समय-समय पर की जाने वाली ऊर्जा और ईंधन बचत की अपीलों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत को लेकर एक बेहद सराहनीय और अनूठी पहल की शुरुआत की है। नवीन ठाकुर पिछले 19 दिनों से अपनी लग्जरी कार को छोड़कर पूरी तरह साइकिल पर निर्भर हो चुके हैं और अपने सभी राजनीतिक व व्यक्तिगत कार्यों के लिए साइकिल से ही आवागमन कर रहे हैं।

19 दिनों में बचाए ₹9,500; रोज खर्च होता था 500 रुपये का पेट्रोल

अपनी इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने बताया कि रोजाना शहर में आने-जाने और राजनीतिक मुलाकातों के लिए उनकी कार में प्रतिदिन लगभग 500 रुपये का पेट्रोल खर्च हो जाता था। जब से उन्होंने साइकिल चलाना शुरू किया है, तब से न सिर्फ ईंधन की बर्बादी रुकी है, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पिछले 19 दिनों में वह पेट्रोल के मद में होने वाले करीब 9,500 रुपये बचा चुके हैं।

समाजसेवा में खर्च होगी बचाई गई राशि, पत्रकार साथी की करेंगे सबसे पहले मदद

नवीन ठाकुर की यह पहल सिर्फ ईंधन बचाने और पर्यावरण की रक्षा करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे समाजसेवा का एक बड़ा उद्देश्य भी छिपा है। उन्होंने घोषणा की है कि साइकिल चलाकर पेट्रोल से जो भी पैसा बचेगा, उसे वह पूरी तरह से समाज के जरूरतमंद लोगों की भलाई में लगाएंगे।

“साइकिल चलाकर जो पैसे बच रहे हैं, उसे मैं अपने पास नहीं रखूंगा। इस राशि से सबसे पहले आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे एक पत्रकार साथी की आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा, समाज की जरूरतमंद बेटियों की पढ़ाई-शादी, गरीब बच्चों की शिक्षा और अन्य असहाय लोगों की सहायता के लिए भी इस बचत राशि का उपयोग किया जाएगा।” नवीन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

जनता से भी की पर्यावरण और सेहत सुधारने की अपील

नवीन ठाकुर ने देहरादून के युवाओं और आम जनता से भी अपील की है कि वे कम दूरी की यात्राओं के लिए वाहनों की जगह साइकिल या पैदल चलने की आदत डालें। इससे न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि लोगों की सेहत भी तंदुरुस्त रहेगी। समाज में एक राजनेता द्वारा खुद उदाहरण पेश कर इस तरह का संदेश देना वाकई काबिलेतारीफ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *