देहरादून, 15 मई। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी आज ईंधन के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पेट्रोल की कीमत में तेज उछाल
आज देहरादून में सामान्य पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹96.23 प्रति लीटर हो गई है, जबकि बीते दिन इसकी कीमत ₹93.51 प्रति लीटर थी। यानी एक ही दिन में ₹2.72 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल भी महंगा
एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की बात करें तो कल इसका दाम ₹101.75 प्रति लीटर था, जो आज बढ़कर ₹104.69 प्रति लीटर पहुंच गया है। इसमें करीब ₹3 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी
डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते दिन डीजल ₹88.34 प्रति लीटर था, जो आज बढ़कर ₹91.35 प्रति लीटर हो गया है। यानी डीजल में करीब ₹3 की बढ़ोतरी हुई है।
आम जनता पर असर
ईंधन की कीमतों में इस तरह की अचानक बढ़ोतरी से आम जनता पर सीधा असर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम सरकार और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। यदि यही रफ्तार जारी रही, तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
