‘मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा’, अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर बताई वजह

Delhi

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर प्रदर्शन में अपनी संभावित अनुपस्थिति को लेकर सफाई दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह बुखार और तेज शरीर दर्द से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें कुछ समय आराम की जरूरत है।

अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और शरीर में तेज दर्द है, लेकिन पेनकिलर लेकर काम चला रहा हूं। अगर आज मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा। मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है। शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर वापस आ जाऊंगा।”

उधर, जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का प्रदर्शन एक बार फिर हिंसक हो गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव और बोतलें फेंकी गईं, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पंजाबी बाग के एसीपी जय प्रकाश के सिर में चोट लगी, जबकि कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत भी झड़प में घायल हुए। दोनों अधिकारियों का अस्पताल में उपचार किया गया।

दूसरी ओर, CJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदर्शनकारियों के साथ कठोर कार्रवाई की गई और कई लोगों को चोटें आईं। वहीं दिल्ली पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने और वायरल वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा जताते हुए कहा है कि दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और उससे जुड़ी घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी लगातार जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *