नई दिल्ली: यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों के चलते उत्तर रेलवे ने कुल 5 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इनमें 28 जून से चलने वाली 3 पैसेंजर ट्रेनें और 2 सितंबर से प्रभावित होने वाली 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले नया समय अवश्य जांचने की अपील की है।
वंदे भारत ट्रेनों का बदला समय 2 सितंबर से लागू
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में मामूली बदलाव किया गया है।
वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20888) अब 2 सितंबर से अपने निर्धारित समय से 10 मिनट पहले रवाना होगी। यह ट्रेन वाराणसी से 15:55 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि आगे के सभी स्टेशनों पर समय पहले की तरह ही रहेगा।
इसी तरह ट्रेन नंबर 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस भी 2 सितंबर से 10 मिनट पहले चलेगी। यह ट्रेन अब वाराणसी से 06:10 बजे रवाना होगी। अन्य स्टेशनों पर इसके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले एनटीईएस ऐप या 139 हेल्पलाइन पर नई समय-सारिणी अवश्य जांच लें।
28 जून से 3 पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव
परिचालन कारणों से तीन पैसेंजर ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है, जो 28 जून से लागू होगा।
बरेली-दिल्ली पैसेंजर (54075) अब 20 मिनट की देरी से चलेगी। यह ट्रेन बरेली से 17:35 बजे प्रस्थान करेगी। रामगंगा, बशारतगंज, आंवला, डाबतरा और असफपुर स्टेशनों पर इसके समय में बदलाव किया गया है। चंदौसी जंक्शन पर यह ट्रेन 19:55 बजे पहुंचेगी और 20:05 बजे रवाना होगी, जबकि इसके बाद समय यथावत रहेगा।
पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर में आंशिक बदलाव
दूसरी ट्रेन 54616 पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है। पठानकोट से गुरदासपुर तक का समय पहले की तरह रहेगा, लेकिन छीना स्टेशन पर यह ट्रेन अब 19:23 बजे पहुंचेगी, जो पहले 19:03 बजे था। अमृतसर पहुंचने का समय 20:30 बजे ही रहेगा।
अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित
ट्रेन नंबर 54351 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर भी 28 जून से 25 मिनट देरी से चलेगी। रामगंगा स्टेशन तक समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अब यह ट्रेन बरेली 18:15 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले इसका समय 17:50 बजे था। इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर समय यथावत रहेगा।
रेलवे की अपील: पहले जांचें अपडेटेड टाइमिंग
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन के नए समय की पुष्टि जरूर करें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
