गोण्डा में दर्दनाक हादसा: टूटे हाईटेंशन तार में फंसकर ऑटो पलटा, महिला की मौत, 6 घायल….

Uttarpradesh

गोण्डा, राधेश्याम मिश्र। जनपद के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए।

गोंडा-बहराइच मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर गिलौली नवागांव के पास हुआ। बलरामपुर जिले के महेशभारी गांव निवासी मनजू अपने परिवार के साथ गुजरात से ट्रेन द्वारा गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से उन्होंने ऑटो-रिक्शा बुक कर अपने घर के लिए रवाना हुए थे।

टूटे बिजली तार ने ली जान

रास्ते में 11000 वोल्ट का विद्युत तार टूटकर सड़क पर गिरा हुआ था। जैसे ही ऑटो वहां पहुंचा, वह टूटे हुए तार में फंस गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो में सवार 55 वर्षीय शांति देवी की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में मंजू (58 वर्ष), उनके भाई चेतू और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मालती देवी, सुमन, राधिका, शिवानी, शिवम, प्रिंस और दर्शन को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही इटियाथोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों की मदद से पलटा हुआ ऑटो हटाकर यातायात बहाल कराया गया। वहीं विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टूटे तार को हटाया।

पुलिस की प्राथमिक जांच

इटियाथोक प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में बिजली का तार टूटकर ऑटो में फंसने के कारण हादसा हुआ है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *