गोण्डा, राधेश्याम मिश्र। जिला सूचना कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित होने वाला मीडिया कर्मियों के लिए विशेष कैम्प अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
सुबह 10 बजे से होना था कैम्प
जानकारी के अनुसार यह कैम्प सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर इस कार्यक्रम में कई सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराए जाने थे।
इन योजनाओं पर होनी थी जानकारी
इस विशेष कैम्प में पीएम सूर्य घर सोलर योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी और लाभ दिए जाने थे।
अगली तिथि बाद में होगी घोषित
हालांकि, अपरिहार्य कारणों के चलते इस कैम्प को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। इसे अब अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। सूचना विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नई तिथि अलग से जारी की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
