महिलाओं को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जाए: मसूरी सीट से भाजपा नेत्री सुनीता विद्यार्थी ने जताई दावेदारी

Uttarakhand

मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा नेत्री सुनीता विद्यार्थी ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी संगठन से महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही मातृशक्ति को सम्मान और सर्वोच्च स्थान दिया है, और अब समय है कि जमीनी स्तर पर काम कर रही महिलाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिले।

सुनीता विद्यार्थी ने कहा कि वे लंबे समय से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और जनता की समस्याओं को लगातार मुख्यमंत्री और संगठन तक पहुंचा रही हैं। उनका कहना है कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं, जो जमीन पर मेहनत करके संगठन को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मसूरी विधानसभा में लंबे समय से कोई महिला विधायक नहीं चुनी गई है। ऐसे में यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह क्षेत्र में बेहतर तरीके से जनता की सेवा करते हुए भाजपा को मजबूत जनादेश दिलाने में सक्षम होंगी।

भाजपा नेत्री ने वरिष्ठ नेतृत्व से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को केवल संगठनात्मक भूमिकाओं तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें चुनावी प्रतिनिधित्व में भी समान अवसर दिया जाए, ताकि मातृशक्ति अपनी क्षमता और नेतृत्व को साबित कर सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *