चंडीगढ़ में फिर बम की दहशत कई प्रतिष्ठित स्कूलों की सचिवालय को मिली उड़ने की धमकी दो उडाने भी निशाने पर ….

Punjab

चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ एक बार फिर बम की धमकी से दहल उठा है। गुरुवार सुबह शहर के कई नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी मिली, जिससे पूरे प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। इस बार मामला और भी गंभीर है क्योंकि धमकी में स्कूलों के साथ-साथ हरियाणा-पंजाब सचिवालय और दो फ्लाइट्स को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

सुबह-सुबह ईमेल से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक स्कूलों को यह धमकी भारी बल सुबह 7:22 प्राप्त हुआ। जैसे ही स्कूल प्रबंधन ने मेल देखा, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। देखते ही देखते स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बन गया।

सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:

. बम निरोधक दस्ता (Bomb Squard): संदीप स्कूलों की बारीकी से जांच कर रहा है।

. फायर ब्रिगेड: एतिहात के तौर पर मौके पर तैनात कर दी गई है।

. सुरक्षा घेरा: सचिवालय और संबंधित स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

. फ्लाइट अलर्ट: एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी सूचित कर दिया गया है ताकि फ्लाइट की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बार-बार मिल रही धमकियों से शहर में खौफ

यह पहली बार नहीं है जब चंडीगढ़ के स्कूलों को इस तरह के इमेल मिले हो। पिछले कुछ महीनो में यहां सिलसिला बड़ा है, जिस शहर में डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। हालांकि, पिछली बार की जांच में यह धमकियां महज हॉक्स (अफवाह) साबित हुई थी, लेकिन पुलिस इस बार किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।

पुलिस की अपील: अफवाहों पर ध्यान ना दे और पैनिक ना करें। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

साइबर सेल सक्रिय

चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल अब उसे ईमेल एड्रेस की जांच कर रही है जिससे यह धमकी भेजी गई है। आईपी एड्रेस (IP Address) के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन धमकियों के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है या कोई गहरी साजिश।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *