बराड़ा तेज रफ्तार कार का कहर ढोल वादक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Haryana

अंबाला बराड़ा: अधोया-शाहाबाद मार्ग पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने बाजीगर मोहल्ले के एक परिवार का चिराग बुझा दिया। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 25 वर्षीय विशाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी विक्रम गंभीर रूप से घायल है।

कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, कार चालक अत्यधिक नशे में था। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को टक्कर मारने से पहले भी उक्त कर चालक ने अधोया-शाहाबाद रोड पर एक अन्य वाहन को टक्कर मारी थी। लौटते समय उसने इन बेगुनाह युवकों को निशाना बनाया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि:

. घायल विक्रम को तुरंत एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती कराया गया है।

. मृतक विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कर को अपने कब्जे में ले लिया है।

. परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

नोट: बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद विशाल का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *