रिपोर्ट: राधेश्याम मिश्र एंकर
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
मामला गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 1 मई को कोरीन पुरवा गांव में एक जन्मदिन पार्टी आयोजित की गई थी, जहां डीजे पर गानों के बीच नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान आरोपी युवक उमेश तिवारी, निवासी पिपरी मांझा, हाथ में अवैध पिस्टल लेकर लहराते हुए डांस करता नजर आया।
इस पूरी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
पुलिस टीम ने मंगलवार को राजगढ़ स्थित ब्रह्मचारी बाबा स्थान के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।—
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
