पंजाब में दशहत: 3 घंटे में दो बम धमाकों से दहला जालंधर और अमृतसर, जांच के लिए NIA की एंट्री….

Punjab

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब में एक बार फिर शांति भंग करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। मंगलवार की रात राज्य के दो प्रमुख शहरों—जालंधर और अमृतसर—में महज तीन घंटे के भीतर हुए दो जबरदस्त धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। इन धमाकों के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मामले की कमान संभाल ली है।

घटनाक्रम: जालंधर और अमृतसर में क्या हुआ?

1. जालंधर: डिलीवरी बॉय की स्कूटी में ब्लास्टजालंधर में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीएसएफ (BSF) हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी एक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। गुरप्रीत नाम का युवक कूरियर डिलीवरी देने अंदर गया था, तभी पीछे से उसकी स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में धमाके के तुरंत बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से भागते हुए देखा गया है

2. अमृतसर: खासा कैंप के बाहर धमाकाजालंधर की घटना के अभी तीन घंटे भी नहीं बीते थे कि अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के बाहर रात करीब 11 बजे एक और धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। सेना और पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सियासी उबाल: सीएम मान का भाजपा पर तीखा हमला

इन घटनाओं ने पंजाब की राजनीति में भी भूचाल ला दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन धमाकों को आगामी चुनावों से जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री आनंदपुर साहिब में मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा:

“यह पंजाब चुनावों के लिए भाजपा की साजिश है। वे लोगों के बीच नफरत और डर फैलाकर वोट बटोरना चाहते हैं। भाजपा जहां भी चुनाव लड़ती है, वहां माहौल खराब करने की कोशिश करती है।

“वहीं, कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने भी चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल रही हैं और यह चुनावों में धांधली की कोई बड़ी साजिश हो सकती है।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती: आतंकी-गैंगस्टर नेक्सस

पंजाब में पिछले कुछ समय से आतंकी नेटवर्क फिर से सिर उठा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे पाकिस्तान समर्थित खुफिया एजेंसियां (ISI) और विदेशों में बैठे खालिस्तानी हैंडलर्स जैसे लखबीर लंडा और रंजीत नीटा का हाथ हो सकता है।

हालिया आतंकी घटनाएं एक नज़र में:

. अप्रैल 2026: पटियाला-राजपुरा रेल ट्रैक पर IED ब्लास्ट।जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस से पहले सिरहिंद रेलवे ट्रैक पर धमाका।

. दिसंबर 2025: चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला।

. नवंबर 2025: मोगा सीआईए कार्यालय पर हमला।

ड्रोन और आधुनिक हथियार: सीमा पार से मिल रही मदद

पंजाब पुलिस की ‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (AGTF) ने 2025-26 के दौरान 400 से अधिक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से ड्रोन के जरिए आरडीएक्स और हथियारों की तस्करी सुरक्षा बलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *