जीरकपुर: पंजाब के जीरकपुर में पुलिस ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर मॉड्यूल का फर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये ठग चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित मोतिया रॉयल सोसाइटी के एक प्लैट से अपना नेटवर्क चला रहे थे। यह गिरोह पिछले तीन साल से सक्रिया था और अब सैकड़ो विदेशियों से करोड़ो रूपए की धोखाधड़ी कर चुका हैं।
लोन के नाम पर विदेशी नागरिकों पर बनाते थे निशाना
पकड़े गए आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बता कर अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को कॉल करते थे। वे कम ब्याज दर पर लोन देने का लालच देकर उनसे मुद्राओं में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवाते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि उनके पास किसी भी प्रकार का वैध वित्तीय कालाइसेंस नहीं था।
छापेमारी में भारी मात्रा में सामान बरामद
एएसपी गजल प्रीत कौर की निगरानी में की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
. 09 हाई-टेक लैपटॉप
.12 स्मार्टफोन
. ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य डिजिटल उपकरण
गुजरात का मेलविन ठक्कर है गिरोह का मास्टरमाइंड
थाना प्रभारी सतिंदर सिंह के अनुसार, इस पूरे गिरोह का सरगना गुजरात का रहने वाला मेलविन ठक्कर है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी अलग-अलग राज्य से ताल्लुक रखते हैं:
.अहमदाबाद/गुजरात: पवन पांदेवर और अनंत देव कौशिक
. हिमाचल प्रदेश: अनिरुद्ध पलानिया
. पश्चिम बंगाल: सोनू दयाली, मिलन सुनवार, आशिक दर्जी और अर्जुन छेत्री
. स्थानीय/अन्य: पलविंदर सिंह (लालड़ू) और प्रशांत ओमप्रकाश जायसवाल
किराए के फ्लैट को बनाया था ‘कॉल सेंटर’
ये सभी आरोपी जीरकपुर में किराए के फ्लैट्स में रहकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े नामों और विदेशी संपर्कों का खुलासा हो सकता है।
सावधानी नोट: साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी अनजान कॉल या ऑनलाइन लोन के ऑफर पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक जांच जरूर करें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
