दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ श्याम विहार में विकास लगरपुरिया गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार अंधाधुंध चली गोलिया

Delhi

नई दिल्ली: दिल्ली का छावला इलाका सोमवार को गोलियां की तड़तड़ाहट से दहल उठा। श्याम विहार में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ के बाद कुख्यात विकास लगरपुरिया गैंग के दो सक्रिय सदस्यो को दबोच लिया गया है। इस क्रॉस फायरिंग मे एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बचा।

मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम

दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो स्क्वाड (AATS) को गुप्त सूचना मिली थी कि लगरपुरिया गैंग के दो शूटर श्याम विहार इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की उद्देश्य से आने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी।

पुलिस का आधिकारिक बयान

जैसे ही पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, उन्होंने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं।

. जांबाज सिपाही का बचाव: बदमाशों की एक गोली हवलदार मनीष की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

. जवाबी कार्रवाई: आत्मरक्षा में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

आरोपियों की पहचान और बरामदगी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान रॉकी और सुमित के रूप में हुई है।

  1. रॉकी: मुठभेड़ के दौरान रॉकी के पैर में गोली लगी है, उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  2. सुमित: दूसरे बदमाश सुमित को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया है और उससे सघन पूछताछ की जा रही है।

बरामदगी: पुलिस ने इनके पास से दो अत्याधुनिक पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस का आधिकारिक बयान

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क थी। समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई की वजह से एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये बदमाश श्याम विहार में किसे निशाना बनाने आए थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *