पीएम मोदी के दौरे से पहले हाई अलर्ट पर जालंधर, कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी

Punjab

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे से पहले पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के पुनर्निर्मित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए पंजाब पुलिस ने रेलवे स्टेशन, कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं पंजाब के डीजीपी गौरव यादव कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह समेत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री के रूट, रेलवे स्टेशन और कार्यक्रम स्थल पर चप्पे-चप्पे की निगरानी रखने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा विभिन्न जिलों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा ने लोगों से 17 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। आवश्यक यात्रा करने वालों को निर्धारित समय से पहले या बाद में सफर करने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा कारणों से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में जाम की स्थिति भी देखने को मिली। इसी दौरान एक एंबुलेंस भी ट्रैफिक जाम में फंस गई। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि आम लोगों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा और जहां संभव होगा, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।

अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह एसपीजी और पंजाब पुलिस की निगरानी में रहेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *