किन्नौर शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए जनजातीय जिले किन्नौर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री का यहां दौरा केवल औपचारिक उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर माने जा रहे हे 450 मेगावाट के शौंगटौंग कड़छम प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
प्रोजेक्ट से बढ़ेगी हिमाचल की ताकत: ₹1000 carod के राजस्व की उम्मीद
हिमाचल सरकार इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। मुख्यमंत्री को देश परियोजना की कामना संभाल रहे हैं क्योंकि:
. लक्ष्य: प्रयोजन के तीन यूनिट्स में से पहले यूनिट को इस साल दिसंबर या जनवरी तक चालू करना।
. आर्थिक लाभ: प्रोजेक्ट के पूर्ण होते ही हिमाचल सरकार को बिजली बेचकर हर साल करीब 1000 करोड रुपए की आय होगी।
. निरीक्षण: मुख्यमंत्री आज इंजीनियरों के साथ चर्चा करेंगे बैराज साइट का जायजा लेंगे और ऊर्जा निगम के अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट ( प्रेजेंटेशन ) लेंगे।
मुख्यमंत्री का व्यस्त शेड्यूल: से कल्पा तक
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम मिनट-दर-मिनट काफी व्यस्त है
1. दोपहर 12:15 बजे: अन्ना दिल से हेलीकॉप्टर के जरिए कड़छम हेलीपैड आगमन।
2. दोपहर 2:15 बजे: कड़छम प्रोजेक्ट साइट पर इंजीनियरों और कर्मचारियों से संवाद।
3. दोपहर 2:45 बजे: पावर हाउस साइड का दौरा।
4. दोपहर 2:55 बजे: पोवारी में निर्माण कार्य का विस्तृत निरीक्षण।
5. शाम 3:55 बजे: रिकांगपिओ रेस्ट हाउस में स्थानीय जनता से मुलाकात और जन-सुनवाई।
6. शाम 4:55 बजे: कल्पा स्थित राजीव गांधी खेल परिसर और निर्माण भी पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निरीक्षण।
मुख्यमंत्री आज की रात सर्किट हाउस कल्प में विश्राम करेंगे।
हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर जनता के नाम संदेश
हिमाचल दिवस 15 अप्रैल के उपलक्ष में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज श्याम प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
. दूरदर्शन शिमला: शाम 7:30 बजे
. आकाशवाणी ( AIR ) शिमला एफएम केंद्र: रात 8:00 बजे।
यह संदेश शिमला, हमीरपुर, धर्मशाला प्रदेश के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। सरकार की योजना और भविष्य के रोडमैप को लेकर मुख्यमंत्री संबोधन में बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
