अमृतसर रेलवे ट्रैक के OHE पोल पर मिला संदिग्ध CCTV कैमरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जांच शुरू

Punjab

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर-मानावाला रेलवे सेक्शन में रेलवे ट्रैक के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) पोल पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक CCTV कैमरा मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। कैमरे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और सिविल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

गश्त के दौरान सुरक्षा कर्मियों की नजर कैमरे पर पड़ी

जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा कर्मचारी नियमित गश्त और ट्रैक निरीक्षण के दौरान अमृतसर-मानावाला रेलखंड में किलोमीटर संख्या 508/23 के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने OHE पोल पर लगा एक CCTV कैमरा देखा। मामला संदिग्ध लगने पर इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

कैमरा कब्जे में लेकर शुरू हुई तकनीकी जांच

RPF ने कैमरे को अपने कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैमरा किसने लगाया और उसका उद्देश्य क्या था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कैमरा कब लगाया गया, कितने समय से वहां मौजूद था और इसके जरिए क्या रिकॉर्ड किया जा रहा था।

रेलवे को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

पिछले कई महीनों से रेलवे ट्रैक और रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। ऐसे में रेलवे ट्रैक के पास निजी कैमरा मिलने की घटना को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि संवेदनशील रेलवे ढांचे की निगरानी या रेकी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि अब तक जांच एजेंसियों ने किसी भी उद्देश्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

हर पहलू से जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र की भी तलाशी ली जा रही है और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *