हरियाणा के असंध के राजौंद के पास सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित करने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 50 वर्ष एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायल मजदूर है जो दिन भर खेतों में काम करने के बाद का लौट रहे थे।
देर रात 10:30 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सेरधा गांव के रहने वाले कुछ मजदूर खेतों में तूडी (चारा) बनाने का काम खत्म कर ऑटो में सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे याद करीब 10:30 बजे जैसे ही उनको ऑटो राजवंत नहर के समय पहुंच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार करने से सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे।
मृतक और घायलो की स्थिति
हादसे में सुनील (50 वर्ष) निवासी सेरधा की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, अन्य मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है:
शमशेर सिंह: इनकी हालत सबसे अधिक गंभीर है, हादसे में उनकी एक टांग कटकर अलग हो गई।
अन्य घायल: बलकार सिंह, पवन, कुलदीप, राजेश, नवाब सिंह, जोनी और प्रवीन को गंभीर चोटें आई हैं।
रेफरल: घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कैथल सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि जोनी का इलाज रोहतक में चल रहा है।
पुलिस कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि:
- मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- हादसे को अंजाम देने वाली कार के चालक की तलाश की जा रही है।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस घटना के बाद सेरधा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
